CIS के छठे स्थापना दिवस पर सेवा कार्यों से समाजसेवा का संकल्प साकार

कुष्ठ आश्रम में आवश्यक सामग्री वितरित कर आश्रमवासियों के साथ बिताया समय, ‘रसोई ऑन व्हील्स’ में जरूरतमंदों को कराया भोजन

शहरी चौपाल ब्यूरो

सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (CIS) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए। संस्था ने स्थापना दिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद वर्ग के बीच पहुंचकर सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना के साथ दिन को सार्थक बनाया।

सेवा कार्यक्रम के तहत CIS के पदाधिकारी एवं सदस्य सबसे पहले खलासी लाइन स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे। यहां संस्था की ओर से आश्रमवासियों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। सदस्यों ने आश्रमवासियों के साथ समय बिताकर उनके प्रति सेवा और सहयोग की भावना व्यक्त की। संस्था के सदस्यों ने कहा कि ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की भावना से किए गए कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इसके बाद CIS के सदस्य बाजोरिया रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट के बाहर Hands to Care संस्था द्वारा संचालित ‘रसोई ऑन व्हील्स’ पहुंचे। यहां जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। सेवा कार्य में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और जरूरतमंदों के साथ आत्मीयता एवं मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

समाजसेवा को बताया संस्था की जिम्मेदारी

CIS पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य स्थापना दिवस को केवल समारोह के रूप में मनाना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सेवा कार्यों के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना ही किसी भी संस्था की वास्तविक सफलता है।

उन्होंने सेवा कार्यों में सहभागी सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से स्थापना दिवस के कार्यक्रम सफल एवं सार्थक बने। CIS की ओर से कहा गया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

इस अवसर पर संस्था के संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष स. बलजीत सिंह चावला, महासचिव अमित चौधरी, संयुक्त महासचिव रवि टंडन, कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा, सुषमा बजाज, अनिल गुप्ता, परम बत्रा, अमित कुमार टक्कर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य