फतहपुर में दंपति से मारपीट, पति की हालत गंभीर

पिता और दो बेटों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, एम्स ऋषिकेश में चल रहा उपचार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नानौता। थाना क्षेत्र के ग्राम फतहपुर में कथित तौर पर दबंग पिता-पुत्रों ने पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित के भाई संदीप पुत्र कुलबीर निवासी फतहपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 14 अगस्त की रात गांव निवासी भागा सिंह अपने दो पुत्रों मोनू और विजय के साथ शराब के नशे में उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। अगले दिन 15 अगस्त को जब उसके भाई और भाभी ने इसका कारण पूछा तो आरोपी भड़क गए और तीनों ने लाठी-डंडों से दंपति पर हमला कर दिया।

मारपीट में संदीप का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सहारनपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद घायल को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पीड़ित के भाई ने बताया कि घायल भाई के उपचार में व्यस्त होने के कारण वह करीब आठ दिन बाद थाने पहुंच सका। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि तहरीर के आधार पर भागा सिंह पुत्र समेर चंद, मोनू पुत्र भागा सिंह और विजय पुत्र भागा सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायल को घटना के बाद सीधे निजी अस्पताल ले जाया गया था, जिसके चलते सरकारी मेडिकल नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य