शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (CIS) ने अपने छठे स्थापना दिवस को सामाजिक सेवा और जनसहयोग के रूप में मनाया। संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सेवा कार्य कर जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर स्थापना दिवस को सार्थक बनाया।
इस अवसर पर CIS की टीम खलासी लाइन फाटक के पास स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंची, जहां आश्रमवासियों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके बाद संस्था के सदस्य बाजोरिया रोड स्थित सिविल हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट के बाहर Hands to Care द्वारा संचालित ‘रसोई ऑन व्हील्स’ पहुंचे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया।
CIS पदाधिकारियों ने कहा कि स्थापना दिवस को केवल समारोह तक सीमित रखने के बजाय समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना संस्था का उद्देश्य है। समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना ही किसी संस्था की वास्तविक सफलता है। उन्होंने भविष्य में भी समाजहित एवं जनसेवा के कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
इस दौरान संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, संस्थापक अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलजीत सिंह चावला, महासचिव अमित चौधरी, संयुक्त महासचिव रवि टंडन, कोषाध्यक्ष नीरज मिड्ढा, सुषमा बजाज, अनिल गुप्ता, परम बत्रा, अमित कुमार टक्कर सहित संस्था के सदस्य मौजूद रहे।








