जिंदा लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर विधवा पेंशन दिलाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले, एक आरोपी गिरफ्त

शहरी चौपाल ब्यूरो 
गंगोह– जिंदा लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर विधवा पेंशन दिलाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में ग्राम पंचायत सचिव भी नामजद है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कुशलपाल सिंह की तहरीर पर 18 अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें ग्राम पंचायत सचिव गौरव शर्मा और पंचायत सहायक साबिर पर जिंदा लोगों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कराकर विधवा पेंशन दिलाने का आरोप लगाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी साबिर पुत्र साजिद को नगर के सीएचसी के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी साबिर का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में कोतवाली में गंभीर धाराओं में एक मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में टीम मे निरीक्षक लाल सिंह, उपनिरीक्षक दीपक कुमार राठी, हेड कांस्टेबल दीपक सागर, अकुश गोदारा और मुकेश कुमार शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश कुमार चौहान ने बताया कि साबिर को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। ग्राम पंचायत सचिव गौरव शर्मा की तलाश जारी है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य