सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विधायक आशू मलिक का पार्षद दल ने किया भव्य स्वागत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और विधायक आशू मलिक के सहारनपुर पहुंचने पर पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में पार्षद दल और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक को शाल, मालाएं तथा सहारनपुर की प्रसिद्ध वुड कार्विंग से निर्मित वस्तुएं भेंट की गईं।

इस अवसर पर पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता, विधवा पेंशन, ई-रिक्शा, एक्सप्रेस-वे सहित बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आगे भी जनता को बड़ी राहत देने का काम किया जाएगा।

पार्षद सईद सिद्दीकी और गुलज़ेब खान ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। पार्षद एवं कार्यकारिणी सदस्य महमूद हसन और पार्षद जफर अंसारी ने भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है।

यंग तिरंगा क्लब के उस्मान मलिक और जावेद मलिक ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को और मेहनत करनी होगी। इस दौरान जाकिर, अविनाश शर्मा, अलमास, बिलाल अंसारी, इमरान अंसारी, हाजी यूसुफ, चौधरी शरीफ, सोनू, शराफत, सुहेल, उमर दराज, फैसल और पूर्व पार्षद डॉ. अहसान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य