गय्यूर मलिक
बेहट। कोतवाली बेहट पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना बेहट क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बेहट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी नासिर पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम जैतपुर कलां को जसमौर अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दिग्गीत ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।








