थाना चिलकाना में ध्यान शिविर, पुलिसकर्मियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सरसावा टीम की ओर से थाना चिलकाना परिसर में ध्यान शिविर एवं नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों एवं आमजन को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की मुख्य संचालिका ज्योति बहन, राजकुमारी बहन, सपना बहन, मीनाक्षी सैनी ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए मन को शांत रखना तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना आवश्यक है। नियमित ध्यान मानसिक मजबूती और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होता है।

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में पुलिस के साथ प्रत्येक नागरिक की भी अहम भूमिका है। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य