मिड-डे मील रसोइयों को मिला सम्मान, कैशलैस चिकित्सा कार्ड भी वितरित

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सहारनपुर में हुआ सजीव प्रसारण, रसोइयों को दुर्घटना बीमा व कैशलैस चिकित्सा सुविधा का लाभ

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान एवं कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में किया गया। कार्यक्रम राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी की अध्यक्षता तथा जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। केजीबीवी की बालिकाओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रसोइयों को कैशलैस चिकित्सा कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत करीब 3.53 लाख रसोइयों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। इनमें रसोइयों को दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, परिवार के सदस्यों सहित पांच लाख रुपये तक की कैशलैस चिकित्सा सुविधा तथा वर्ष में एक बार मिलने वाली ड्रेस की धनराशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करना शामिल है।

उन्होंने रसोइयों से विद्यालयों में समय से उपस्थित रहकर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने और बच्चों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित करने का आह्वान किया। खाद्यान्न एवं सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के भी निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न विकास क्षेत्रों से आई रसोइयों टीना देवी, सहराना, सलोचना, गुड्डी, मीनाक्षी, प्रियंका, महंगी देवी, हसीना, मीना और नीलम को मुख्यमंत्री कैशलैस कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल सहित विभिन्न विकासखंडों से शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं रसोइयां मौजूद रहीं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य