स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और क्षेत्राधिकार से रूबरू हुए युवा अधिवक्ता

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, क्षेत्राधिकार, वादों की प्रकृति एवं निस्तारण प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्देश्य से बार काउंसिल, सहारनपुर में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने युवा अधिवक्ताओं को स्थायी लोक अदालत की स्थापना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं क्षेत्राधिकार की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों के निस्तारण तथा सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार, विधिक प्रावधान, वाद की पोषणीयता अथवा अन्य किसी विधिक विषय को लेकर अधिवक्ताओं को कोई जिज्ञासा हो तो वे आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम पप्पू कुमार सिंह ने युवा अधिवक्ताओं को विधिक प्रक्रिया एवं न्यायिक कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए विधिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को निरंतर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशुतोष तिवारी ने स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली, विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवा अधिवक्ताओं से विधिक सेवा गतिविधियों से जुड़कर जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता और जागरूकता पहुंचाने का आह्वान किया।

बार काउंसिल के अध्यक्ष राहुल त्यागी ने युवा अधिवक्ताओं से स्थायी लोक अदालत के लाभों के प्रति आमजन को जागरूक करने तथा त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने स्थायी लोक अदालत के क्षेत्राधिकार, वादों के निस्तारण एवं कार्यप्रणाली से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उपस्थित अधिकारियों ने समाधान किया।

कार्यक्रम का संचालन बार काउंसिल के महासचिव पालम राणा ने किया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों एवं युवा अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर युवा अधिवक्ताओं के विधिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत के सदस्य जगपाल सिंह सहित बार काउंसिल के पदाधिकारी, युवा अधिवक्ता एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य