मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक ।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, कलेक्ट्रेट स्थित तहसील सभागार में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक गया कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप , सीओ प्रिया यादव, वरिष्ठ समाज सेवी काजल खुराना, महिला थाना एसएचओ ममतेश रानी एवं महिला थाना पुलिस की टीम उपस्थित रही।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने भी प्रतिभाग किया। बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद बालिकाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए, ताकि वे मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य