CM योगी ने 3572 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, अगले 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन रोजगार के तहत 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कृषि विभाग में 3446 प्राविधिक सहायक और मंडी परिषद में 126 मंडी सचिव नियुक्त हुए।

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 3572 युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दिया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इनमें कृषि विभाग के 3446 प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) और राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के 126 मंडी सचिव शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में नए प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से किसानों तक सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज और कृषि संबंधी जानकारी पहुंचाने में मदद मिलेगी। वहीं मंडी सचिवों की नियुक्ति से मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार को गति मिलेगी।
अगले छह महीने में एक लाख सरकारी नौकरियों का लक्ष्य
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रोजगार को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले छह महीनों में विभिन्न विभागों में करीब एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की सिफारिश या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं है और योग्यता को ही चयन का आधार बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों और मंडी सचिवों से किसानों और सरकार के बीच मजबूत सेतु के रूप में काम करने का आह्वान किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, किसानों की आय बढ़ाने और मंडी व्यवस्था में तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया।
समारोह में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य