शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। चंदना टर्फ, जनता रोड पर 18 से 25 अगस्त तक आयोजित आठ दिवसीय Mobile Cricket League (MCL) का पहला सीजन रोमांचक Final मुकाबले के साथ संपन्न हो गया। Final में Paras Panthers ने Manas Marvels को हराकर MCL की चमचमाती Trophy अपने नाम कर ली। जीत के बाद Paras Panthers के Captain Paras Gandhi ने Trophy उठाकर टीम के साथ जीत का जश्न मनाया।
Final मुकाबले में Paras Panthers के कप्तान Paras Gandhi ने Toss जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। Paras Panthers ने निर्धारित 10 ओवर में 134 रन बनाए और Manas Marvels के सामने 135 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Manas Setia की कप्तानी वाली Manas Marvels की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। इसके साथ ही Paras Panthers ने Final मुकाबला जीतकर MCL के पहले सीजन की Champion Team बनने का गौरव हासिल किया।
आठ दिनों तक चली इस Mobile Cricket League में मोबाइल कारोबार से जुड़े खिलाड़ियों ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके परिवारों एवं क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह रहा। MCL ने मोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों को क्रिकेट के माध्यम से एक मंच पर जोड़ने का काम किया।
MCL के सफल आयोजन में Manas Setia, Mahesh Taneja, Sarthak Bathla और Paras Gandhi की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता का Event King Events द्वारा आयोजित किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी Vasu Chhabra, Nishant Chhabra और Siddhant Punjani ने संभाली। प्रतियोगिता के दौरान Commentary की जिम्मेदारी Anhad Muthneja और Sarthak Bathla ने संभाली।
MCL का आयोजन Chandana Turf, Janta Road, Saharanpur में किया गया। प्रतियोगिता 18 अगस्त से 25 अगस्त तक चली। प्रतियोगिता को City Plaza, Mobile Market, Shri Ram Chowk, Saharanpur द्वारा Presented किया गया।
जल्द होगा MCL का Season-2
आयोजकों ने MCL के सफल पहले सीजन के समापन के अवसर पर घोषणा की कि क्रिकेट प्रेमियों को बहुत जल्द Mobile Cricket League के Season-2 का रोमांच देखने को मिलेगा। आयोजकों के अनुसार पहले सीजन को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अगले सीजन को और बेहतर एवं बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी की जाएगी।
पहले सीजन की Champion Paras Panthers को जीत की बधाई देते हुए आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, प्रायोजकों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार जताया। आयोजकों ने कहा कि MCL का उद्देश्य खेल के माध्यम से मोबाइल कारोबार से जुड़े लोगों को एक साथ लाना और स्वस्थ खेल भावना को बढ़ावा देना है।








