राष्ट्रीय खेल दिवस पर शाकुंभरी विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

मेजर ध्यानचंद को नमन कर दिलाई खेल एवं स्वास्थ्य जागरूकता की शपथ, विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व भारतीय विश्वविद्यालय संघ की ओर से सुबह 11:30 बजे ऑनलाइन शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने खेल के साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समाज को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला, कुलसचिव कमल कृष्णा, सहायक कुलसचिव संजीव कुमार तथा शैक्षणिक समन्वयक प्रो. विनोद कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विमला ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सकारात्मक सोच का उनके चरित्र और खेल प्रदर्शन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। कुलसचिव कमल कृष्णा ने कहा कि खिलाड़ियों को सदैव ऊर्जावान रहना चाहिए, जिससे उनके प्रदर्शन को निरंतर नई दिशा मिलती रहे।

इस अवसर पर योगाचार्य आचार्य भीम ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगिक क्रियाओं की जानकारी दी और बताया कि दैनिक जीवन में योग को अपनाकर शरीर को स्वस्थ एवं मन को प्रसन्न रखा जा सकता है।

प्रतियोगिताओं में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कंचे प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के इंजीनियर विवेक पुंडीर ने प्रथम तथा एमबीए के विशाल पवार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रस्सी कूद में बीबीए की शैली प्रथम, बीबीए की सूची त्यागी द्वितीय तथा एमबीए की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।

स्टॉप्पू प्रतियोगिता में एमएससी की खुशनसीब प्रथम रहीं। सबा और इशिका धीमान ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा खुशी, वाणी और वंशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय परिसर के मनोविज्ञान विभाग के अतिथि प्रवक्ता अभिषेक सैनी प्रथम तथा सांख्यिकी विभाग की अतिथि प्रवक्ता डॉ. ऋचा द्वितीय रहीं।

पुशअप प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में रितेश मौर्य प्रथम, आरिफ द्वितीय तथा दिलीप तृतीय रहे। महिला वर्ग में खुशी पुंडीर ने प्रथम, वंशिका त्यागी ने द्वितीय तथा खुशनसीब ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कुलपति प्रो. विमला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर डॉ. राजकुमार, डॉ. मितिका, डॉ. अंकिता चौधरी, डॉ. संदीप, डॉ. हर्ष, श्री अनुज कुमार सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य