सैनी समाज ने भरी एकजुटता की हुंकार, युवाओं से राजनीति में आगे आने का आह्वान

डॉ. धर्मसिंह सैनी का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत, शिक्षा, नशामुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुटता पर जोर

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के नवनियुक्त वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि युवाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि शिक्षा, संगठन, एकता और राजनीतिक जागरूकता से होती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी आज यहां ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के तत्वावधान में दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हाल में सामाजिक चेतना व राजनीतिक संगोष्ठी को मुख्यअतिथि के रूप् में सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सैनी समाज के लोग शामिल हुए। संगोष्ठी में सामाजिक एकता, शिक्षा, युवा नेतृत्व, राजनीतिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. दिलबाग सिंह सैनी ने की।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज के लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर, पगड़ी पहनाकर तथा तलवार भेंट कर भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच हुए स्वागत से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।डॉ. धर्मसिंह सैनी ने युवाओं से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा कि समाज की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि शिक्षा, संगठन, एकता और राजनीतिक जागरूकता से होती है। उन्होंने युवाओं से पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद तक लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने तथा सोशल मीडिया एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग जनहित और सामाजिक जागरूकता के लिए करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी ताकत है। आर्थिक कठिनाइयों के कारण कोई प्रतिभाशाली बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सक्षम लोगों को सहयोग करना चाहिए। बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष जोर दिया गया। संगोष्ठी में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए नशामुक्ति अभियान चलाने की अपील की गई। वक्ताओं ने युवाओं को खेल, शिक्षा, रोजगार और समाजसेवा से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों एवं फिजूलखर्ची को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. दिलबाग सिंह सैनी ने सामाजिक एकता को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि छोटे-छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुधार को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश सैनी और हंसराज सैनी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, नरेंद्र सैनी, जिला अध्यक्ष विशाल सैनी समिति, डॉ. ऋषिपाल सैनी जिला अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, देवेंद्र सैनी, धर्मपाल सैनी एडवोकेट, सही राम सैनी अध्यक्ष, ऋतु सैनी समेत बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त कि

या।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य