ब्लॉक स्तरीय कला उत्सव में महक और भूमिका ने हासिल किया प्रथम स्थान

 

अमित कुमार 

छुटमलपुर। ए.एच.पी. इंटर कॉलेज, छुटमलपुर में रविवार को उत्तर प्रदेश कला उत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एकल शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में ए.एच.पी. इंटर कॉलेज, छुटमलपुर की छात्रा महक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अगले चरण की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। कला प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की छात्रा भूमिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अगले स्तर के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया। लोक समूह नृत्य प्रतियोगिता में किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पानसर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार पुंडीर और प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंकित बड़ोला, सरिता और अर्पणा रुहेला शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अर्पणा रुहेला ने किया।

प्रतियोगिता में ईशा, समीक्षा, जूनी, शिखा, प्रियांशी, दीपांशी, मोहिनी, वैष्णवी और कनक कंबोज सहित कई छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग किया। आयोजन को सफल बनाने में हरि शंकर मौर्य, मुकेश राही, रजनीश, संजय कुमार, प्रतिभा, शालिनी और रीना पाल का विशेष योगदान रहा।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार और उपस्थित शिक्षकों ने बधाई देते हुए आगामी चरण की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में बढेडी घोघू और मुजफ्फराबाद कॉलेज की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य