जिला निर्वाचन अधिकारी ने सील्ड गोदाम का किया मासिक निरीक्षण

ईवीएम और वीवीपेट की सुरक्षा एवं पारदर्शिता व्यवस्था का लिया जायजा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने सोमवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखी निर्वाचन संबंधी सामग्री, विशेष रूप से ईवीएम एवं वीवीपेट की सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गोदाम की व्यवस्थाओं को देखा और पाया कि सील्ड गोदाम सुव्यवस्थित स्थिति में हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार ईवीएम एवं वीवीपेट की सुरक्षा, रखरखाव तथा निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से ईवीएम एवं वीवीपेट के रखरखाव से संबंधित सील्ड गोदामों का नियमित मासिक निरीक्षण किया जाता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य