सहारनपुर के मुसव्विर को राजेंद्र यादव ‘हंस’ ग़ज़ल सम्मान 

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। वर्ष 2026 का राजेंद्र यादव ‘हंस’ ग़ज़ल सम्मान सहारनपुर के शायर रहमान मुसव्विर को दिया गया है। यह सम्मान उन्हें सुविख्यात शायर प्रो.शाहपर रसूल के हाथों दिया गया। मूल रूप से कैलाशपुर, सहारनपुर के रहने वाले रहमान मुसव्विर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के हिंदी विभाग में प्रोफ़ेसर हैं।

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के कमला देवी सभागार में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में रहमान मुसव्विर को हंस के अप्रैल 2026 के अंक में प्रकाशित उनकी एक ग़ज़ल के लिए यह सम्मान दिया गया है। प्रसिद्ध शायर प्रो.शाहपर रसूल ने मुसव्विर को सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि फ़न, जु़बान और मजुमई तआस्सुर के आधार पर इस ग़ज़ल को बेहतरीन ग़ज़ल कहा जा सकता है। यह ग़ज़ल वियोग, याद, नदामत और अंदरुनी बेचैनी को निहायत संतुलित और मुहज़्ज़ब लहजे में पेश करती है।

रहमान मुसव्विर ने सहारनपुर के इस्लामिया इंटर कालिज, महाराज सिंह कालिज और जे वी जैन कालिज से शिक्षा प्राप्त की। पिछले काफी अरसे से वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हिंदी विभाग के प्रोफ़ेसर हैं। मुसव्विर ग़ज़लों का एक प्रतिष्ठित नाम है। वह देश के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी शायरी की लगातार प्रस्तुति दे रहे हैं। वे रेडियो, टीवी और फिल्मों के लिए स्क्रिप्ट लेखन का कार्य भी कर रहे हैं। सम्मान समारोह में हंस संपादक संजय सहाय के अलावा हंसाक्षर की मुख्य ट्रस्टी रचना यादव, लेखिका गीताश्री व मृदुला गर्ग, कवयित्री शोभा अक्षर, आलोचक पुरुषोत्तम अग्रवाल, कथाकार राकेश बिहारी व अजय नावरिया, कवयित्री सुमन केसरी, मदन कश्यप, प्रभात रंजन, शायर मुईन शादाब, शाहिद अंजुम आदि मौजूद रहे।

 

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य