Shamli Encounter: सुमित के पिता के सवाल गंभीर, अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग से मांगी जांच

सुमित के पिता धर्मपाल के बयान पर अमिताभ ठाकुर ने मानवाधिकार आयोग को अनुपूरक प्रत्यावेदन भेजा। यशपाल के मेडिकल परीक्षण और स्वतंत्र जांच की मांग की।

 

शामली । अंकित बालियान हत्याकांड के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सुमित के पिता धर्मपाल के बयान के आधार पर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग को अनुपूरक प्रत्यावेदन भेजा है। अमिताभ ठाकुर ने इससे पहले पत्रकार अरुण चहल की 30 अगस्त की रात 8:19 बजे की सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर आयोग में शिकायत भेजी थी, जिसे आयोग द्वारा दर्ज किए जाने की बात कही गई है।

अमिताभ ठाकुर के अनुसार सुमित के पिता धर्मपाल ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात पुलिस उन्हें और उनके छोटे पुत्र यशपाल को अपने साथ ले गई थी। धर्मपाल का दावा है कि पुलिस द्वारा उन्हें छोड़ते समय सुमित का एनकाउंटर नहीं किए जाने का आश्वासन दिया गया था। उन्होंने अपने छोटे पुत्र यशपाल के साथ पुलिस द्वारा कथित थर्ड-डिग्री दिए जाने का भी आरोप लगाया है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि पत्रकार अरुण चहल की सोशल मीडिया पोस्ट और सुमित के पिता का बयान अपने आप में किसी निष्कर्ष का प्रमाण नहीं हैं, लेकिन दोनों घटनाक्रम कई गंभीर सवाल जरूर खड़े करते हैं। ऐसे में पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने मानवाधिकार आयोग से मांग की है कि यशपाल का तत्काल किसी स्वतंत्र सरकारी अस्पताल अथवा मेडिकल बोर्ड से मेडिकल परीक्षण कराया जाए। साथ ही अब तक सामने आए सभी तथ्यों, बयानों और घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य