गय्युर मलिक
बेहट। कस्बे के वार्ड नंबर 10 स्थित मोहल्ला गाड़ान में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। नगर पंचायत बेहट के अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू ने बुधवार को सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। सड़क बनने से मोहल्ले के लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुर रहमान उर्फ शालू ने कहा कि क्षेत्र में सड़क और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। आरसीसी सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान सड़क पर होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद मोहल्ले की सड़क व्यवस्था पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत और बेहतर होगी। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी न उठानी पड़े।
सड़क निर्माण के शुभारंभ के दौरान स्थानीय लोगों ने भी नगर पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर सभासद पति आरिफ मंसूर, अंकित सभासद, राव सुलेमान, कारी सादिक, अब्बास खान, दीपक, इकराम, डॉ. संजू सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे








