योगी सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का किया गठन : कर्मचारियों में खुशी की लहर

अमित कुमार 

छुटमलपुर : योगी सरकार ने आउटसोर्स कर्मचारियों की हितों की रक्षा के लिये उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम( UPCOS)का बुधवार को शुभारंभ किया। सरकार के इस कदम से प्रदेश के सभी आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ने तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए यह महत्वपूर्ण फैसला माना जारहा है। नगर पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारियो ने नगर पंचायत चेया पर्सन शमा परवीन और अधिशासी अधिकारी कमला कांत राजवंशी के नेतृत्व में ढोल की थाप के साथ बाजारों में घूम कर अपनी खुशी का इजहार किया। नगर पंचायत चेयरपर्सन शमा परवीन ने सरकार के इस फैसले की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा उत्तर प्रदेश सरकार और योगी आदित्यनाथ का आभार जताया । नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कमला कांत ने कहा कि कर्मचारियों हित मे सरकार के इस फैसले को सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से मानव संसाधन प्रबंधन को डिजिटल और पारदर्शी बनाया जा रहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब इन कर्मचारियों को हटाने से पहले उचित प्रक्रिया और अनुमति जरूरी होगी तथा उनके मानदेय और उचित सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा। सुरेन्द्र कुमार, रजत चौहान, संजय राणा, तुषार शर्मा, अक्षय, संदीप कुमार, ललिता शर्मा, पिंकी, विशाल,अंकुश कश्यप,मोहित, नफीस आदि ने सरकार का आभार जताया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य