चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

राजकुमार शर्मा 

नागल (सहारनपुर)। मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने बताया कि रात करीब 10 बजे कस्बे के पांडोली रोड स्थित रेलवे अंडरपास के निकट वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र चौधरी पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे इसी बीच एक युवक को रोक कर तलाशी के दौरान उससे लाखों रुपए से भी अधिक की कीमत की 11.17 ग्राम स्मैक बरामद की गई है पूछताछ में युवक ने अपना नाम उस्मान पुत्र असलम निवासी बेलडा जुनारदार थाना नागल बताते हुए यह भी बताया कि धन कमाने के चक्कर में युवाओं को स्मैक बेचने का काम करता है पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर आरोपी उस्मान को न्यायालय पेश कर दिया।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य