Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती में 834 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता, 1,052 ने लिया हिस्सा

3 सितंबर 2026 को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के 1,175 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 1,052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 834 ने रनिंग/भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के तहत गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर एवं मेरठ जनपद के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। भर्ती में शामिल होने के लिए कुल 1,175 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।

भर्ती प्रक्रिया के दौरान 1,052 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 834 ने रनिंग एवं भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का उत्साह देखने को मिला।

भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों और नियमों के अनुसार आयोजित की गई। सफल अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती के अगले चरण में शामिल होंगे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य