बिहारीगढ़ में ट्रक से बैटरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी के 2 बैटरे बरामद

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में ट्रक से दो बैटरे चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के दोनों बैटरे बरामद किए गए।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने ट्रक से दो बैटरे चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों बैटरे बरामद कर लिए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम टांडा मान सिंह निवासी पियूष राठौर पुत्र राकेश कुमार ने 1 सितंबर 2026 को थाना बिहारीगढ़ में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसके ट्रक से दो बैटरे चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 147/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने पुलिस अधिकारियों को घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 2 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर बिहारीगढ़ रेस्ट एरिया से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद पुत्र सबदर निवासी ग्राम गोकलवाला, थाना बुग्गवाला, जिला हरिद्वार, उत्तराखंड तथा हुसैन पुत्र इरफान निवासी ग्राम शेरपुर खानाजादपुर, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर के रूप में हुई है

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी किए गए दो बैटरे बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

घटना का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक पवन कुमार म, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, कांस्टेबल 1873 विक्रान्त और कांस्टेबल 2261 राजेन्द्र राणा शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य