श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

अमित कुमार उपाध्याय 

चिलकाना। न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने रहे।

बच्चों ने राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां एवं झांकियां प्रस्तुत कीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सैनी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना भी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मटकी एवं बांसुरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। मटकी प्रतियोगिता में करीमा, कनिषा फातिमा, आरुषि, हफ्शा, मिस्टी और राधिका ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं बांसुरी प्रतियोगिता में वंश, आरव, अभिज्ञान, नमन और सिद्धार्थ विजेता रहे।

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजने वाले बच्चों में शिवांश, अमीना, उर्वशी, सृष्टि, दक्ष, विधि, आरव, कृतिका, हया, समीक्षा, आयत, अनन्या, अंश, वैदिक, भव्या, यनशिका, शिव, अवनी और मोक्ष सहित अन्य बच्चों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य