रेंजर्स की छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल (सहारनपुर)। राजकीय महिला महाविद्यालय कोटा में रेंजर्स प्रभारी डॉक्टर कल्पना राव के निर्देशन में रेंजर्स छात्राओं द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ महान शिक्षाविद् एवं भारत के दूसरे राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन्न जी की तस्वीर पर प्राचार्या एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा माल्यार्पण से किया गया। तत्पश्चात छात्राओं ने

स्व निर्मित ग्रीटिंग कार्ड देकर सभी शिक्षकों का सम्मान किया। हिमानी, आंचल काजल , टीना, सलोनी, योगिता कोमल,चंदा, संजना आदि छात्राओं ने शिक्षकों हेतु सुंदर कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये। पूनम तथा कोमल ने सुंदर नृत्य प्रस्तुति दी। महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर यामिनी पांडे ने छात्राओं की सुंदर एवं सफल आयोजन हेतु प्रशंसा की। इस अवसर पर नवागंतुक छात्राओं का परिचय पर्व भी मनाया गया। सभी शिक्षकों ने अपना विषय का परिचय दिया एवं उसके अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों के विषय में बताया । इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में सत्र भर होने वाली होने वाली गतिविधियों के बारे में परिचय दिया। प्राचार्य मैडम ने कहा कि छात्राएं निरंतर अच्छे अंक प्राप्त करके तथा विभिन्न पाठ सहगामी गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपना व महाविद्यालय का परचम

लहराने हेतु प्रयासरत रहे। इस अवसर पर प्रोफेसर पूनम यादव, डॉक्टर वर्तिका ढिल्लन, प्रोफेसर संतोष चौधरी एवं छात्राएं उपस्थित रही।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य