शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रधानाचार्या यशोदा सैनी सम्मानित

वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति ने सम्मान पत्र और शॉल भेंट कर किया सम्मान, शिक्षा को बताया समाज की नींव

शहरी चौपाल ब्यूरो 

गंगोह। वंदे मातरम राष्ट्रीय सेविका समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या यशोदा सैनी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समिति की सदस्याओं ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मान पत्र और शॉल भेंट किया।

समिति की अध्यक्षा शालू ने कहा कि प्रधानाचार्या यशोदा सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अथक प्रयासों से छात्राओं को बेहतर शिक्षा का लाभ मिला है और समाज में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायी है।

सम्मानित होने के बाद प्रधानाचार्या यशोदा सैनी ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति और उपस्थित सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा समाज की नींव होती है और उन्हें गर्व है कि वह इस महत्वपूर्ण कार्य का हिस्सा रही हैं।

कार्यक्रम में अंशुल शर्मा, नीरज चौधरी, रुचि, सोनिया आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य