बाइक की टक्कर से 80 वर्षीय वृद्ध की मौत

साइकिल से घर लौट रहे अमर सिंह को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम; पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

शहरी चौपाल ब्यूरो

नकुड़ (सहारनपुर)। गांव बिडवी निवासी 80 वर्षीय अमर सिंह साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में अमर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बताया गया कि मृतक अमर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य