Saharanpur News: श्रीकृष्ण की छठी पर भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु, कड़ी-चावल भंडारे में उमड़ी भीड़

सहारनपुर के साहिब जी नगर स्थित शिव शक्ति मंदिर में श्रीकृष्ण भगवान की छठी महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के बाद कड़ी-चावल के भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड स्थित साहिब जी नगर में बुधवार को श्रीकृष्ण भगवान की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साहिब जी नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव चौधरी के नेतृत्व में शिव शक्ति मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कॉलोनी के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण की भक्ति में प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में देर तक भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

छठी महोत्सव के समापन के बाद मंदिर परिसर में कड़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भंडारे की व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

आयोजन को सफल बनाने में साहिब जी नगर कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव चौधरी के साथ अमितेश्वर, राकेश मिड्ढा, गौरव, अमित बहुगुणा, रविंद्र डोगरा और नरेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने सेवा भाव से सहयोग किया। समिति पदाधिकारी कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा और व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य