लॉर्ड कृष्णा स्कूल की आठ छात्राओं का सीआईएससीई राष्ट्रीय टीम में चयन

श्री कांत शर्मा 

सहारनपुर। लॉर्ड कृष्णा अकादमी की आठ छात्राओं का सीआईएससीई की राष्ट्रीय टीम के लिए चयन होने से विद्यालय में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि एक ही गांव चौरादेव से पांच छात्राओं का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है, जो क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

विद्यालय के चेयरमैन विपुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश से कुल 14 छात्राओं का राष्ट्रीय टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमें सहारनपुर से लॉर्ड कृष्णा अकादमी की आठ और लखनऊ से छह छात्राएं शामिल हैं।

सहारनपुर की टीम की कप्तान के रूप में जिज्ञासा यादव का चयन किया गया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक गोरखपुर में किया जाएगा।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं में जिज्ञासा यादव (कप्तान), रिति, अनिष्का, नव्या, धारिया, काव्या, शिवान्या और निशु शामिल हैं।

छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है। अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस सफलता का श्रेय चेयरमैन विपुल यादव और कोच निशांत कश्यप के मार्गदर्शन एवं मेहनत को भी दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य