रिपोर्ट: फैय्याज़ अली आब्दी
नानौता (सहारनपुर)।* भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी के नेतृत्व में खंड विकास अधिकारी नानौता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस पर जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन पर हुई कार्रवाई और उसमें रखी गई समस्याओं की प्रगति रिपोर्ट की जानकारी मांगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से दो समस्याओं पर जोर दिया क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंशों को पकड़कर गौशाला भेजा जाए, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने से बच सकें। गांव टिकरौल में बंदरों की बढ़ती संख्या से किसानों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी का समाधान किया जाए। खंड विकास अधिकारी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी, रोहित पंवार, अनीश कुमार, विकास, परविंद्र, सुभाष, सत्येंद्र पंवार, मनोज, देवेंद्र, राजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








