मिर्जापुर पुलिस की अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 

गय्यूर मलिक 

बेहट । मिर्जापुर थाना क्षेत्र में यमुना नदी में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ मिर्ज़ापुर पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है बताया जा रहा है कि खनन से जुड़े लोग रात के अंधेरे का फायदा उठाकर यमुना नदी से अवैध रूप से खनन सामग्री निकालने में जुटे हुये थे सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी अभियान शुरू कर दिया पुलिस की कार्रवाई के दौरान अवैध खनन सामग्री से भरे एक दर्जन से अधिक वाहनों को पकड़े जाने की बात सामने आई है इनमें एक जेसीबी मशीन भी शामिल बताई जा रही है रात में अचानक पुलिस की सक्रियता बढ़ने व कार्यवाही से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया और खनन से जुड़े कारोबारियों में खलबली मच गई बताया जा रहा है कि यमुना नदी में रात के समय खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का खेल लंबे समय से चलने की शिकायतें सामने आती रही हैं थाना प्रभारी की कार्रवाई के बाद खनन माफियाओ में पुलिस का खौफ नजर आ रहा है

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा है की रात हो या दिन धुप हो या बारिश क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों या किसी भी तरह का अपराध करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य