शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। प्रसिद्ध सामाजिक संस्था पंजाबी एकता समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक में संस्था के 13वें स्थापना दिवस की तैयारियों के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में गर्मी की छुटियों मे पंजाबी समाज के 53 बच्चों को बचपन से ही पंजाबी बोलने, पढ़ने व लिखने की निःशुल्क शिक्षा देने वाले युवा संयोजक सन्नी परूथी को सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला एवं महामंत्री राजीव फूटेला ने बताया की पंजाबी सिखाने की समिति की यह मुहिम भविष्य में भी हर गर्मी की छुट्टियों में जारी रहेगी क्योंकि पंजाबीयत पंजाबी कौम की विरासत है, इसे कायम रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति महानगर के एक पंजाबी क्षेत्र को चिन्हित करके अगले महीने एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अरुण अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, मुख्य संयोजक विवेक चावला, युवा संयोजक सन्नी परुथी, युवा सहसंयोजक बब्बू परुथी, मुख्य सलाहकार हरजीत सिंह, संयुक्त मंत्री डा. दीपक ठक्कर, विक्षित सुखीजा, भानू परुथी, सौरभ सुखीजा, हरीश ईशपुजानी, राजीव अरोड़ा, सन्नी कक्कड, बीरु मदान आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन गगनदीप ने किया।








