जुमा नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी जुमा नमाज के मद्देनजर सहारनपुर परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों के जनपद प्रभारियों एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गोष्ठी में डीआईजी ने निर्देशित किया कि जुमा नमाज के दौरान सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करें। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर सतत निगरानी रखते हुए किसी भी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी प्रभावी रूप से दिखाई दे और किसी भी संभावित स्थिति पर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में सोशल मीडिया की सघन मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया गया। डीआईजी ने निर्देश दिए कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और नियमानुसार प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को अफवाहों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए गए।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य