शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान ने जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को भव्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पंहुचाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोडा जाए। जिलाधिकारी श्री चैहान आज सर्किट हाउस सभागार में कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण, सरकार की प्रमुख उपलब्धियां तथा विकसित भारत 2047 के मूल भाव के साथ 13 प्रमुख कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सेवा दिवसः आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारतरू चित्र सेवा, नमो सेवा – अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति कलश यात्रा – विकसित भारत संकल्प, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान विकासखण्ड स्तरीय साप्ताहिक शिविर, सेवा के रंग राष्ट्र के संग, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज आदि शामिल है। इसी के साथ महायज्ञ एवं प्रार्थना सभाएं, ग्राम चैपाल एवं सीधा संवाद, अखण्ड सेवा ज्योति आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सेवा सेतु अभियान के लिए विकासखण्डों में सभी विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी एवं ऑन द स्पॉट विभिन्न योजनाओं में पात्रों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम जनपद, तहसील, विकासखण्ड के साथ ही ग्राम स्तर पर भी आयोजित किए जाएं। कार्यक्रमों को भव्यता से आयोजित करने में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों के अन्तर्गत आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर, दिव्यांग कल्याण कार्यक्रम, विद्यालयों में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, पदयात्रा, साईकिल एवं बाईक रैली, आंगनबाडी केन्द्र पर उत्सव एवं संवाद, श्रमदान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जांच शिविर आदि के तहत जनपद, तहसील एवं विकासखण्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों को पूर्व में सूचना देते हुए उन्हें आमंत्रित भी किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।








