शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। पेपर मिल रोड स्थित गुरु रविदास आश्रम में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के संस्थापक हृदय सम्राट सतगुरु स्वामी समनदास जी महाराज का प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सत्संग और भंडारे का आयोजन किया गया।
आश्रम प्रबंधक महात्मा नत्थादास ने श्रद्धालुओं से गुरु चरणों से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संचालक एडवोकेट सत्येंद्र गौतम ने सतगुरु समनदास जी महाराज के साथ बिताए समय के संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि सतगुरु रविदास और सतगुरु समनदास जी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर ही मानव कल्याण संभव है।
कार्यक्रम में संत सारांशदास, मेघराज दास, महिपाल दास, चंद्र दास, सत्येंद्र गौतम एडवोकेट, एनपी आनंद, विनोद कटारिया, रामपाल दास, सूरजभान, बिहारी, टिंकू, वैभव, विक्की, विक्रम, मुकेश, महेंद्र, विनायक, अनुज खुराना, अजित, राजू पार्षद, कमल दयाल सहित बड़ी संख्या में सतगुरु महाराज के अनुयायी मौजूद रहे।








