UP News: बारिश से खराब सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, 681 मार्गों पर फोकस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत और बरसात बाद स्थायी नवीनीकरण के निर्देश दिए। 681 महत्वपूर्ण मार्ग चिन्हित।

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश अभी जारी है, इसलिए सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और नए क्षतिग्रस्त मार्गों का भी सर्वे कराया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होगी। ऐसे में प्रमुख मार्गों पर आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने त्योहारों से पहले आवश्यक मरम्मत एवं नवीनीकरण के कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य केवल खानापूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि सड़कें सुगम आवागमन के योग्य बनाई जाएं। बरसात समाप्त होने के बाद आवश्यकता के अनुसार स्थायी नवीनीकरण भी कराया जाए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अतिवृष्टि के अलावा एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं के कारण भारी वाहनों की आवाजाही से भी कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन मार्गों का विभागवार सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर गड्ढामुक्त करने के विभागवार लक्ष्य निर्धारित किए जाएंगे।

प्रदेश में 681 महत्वपूर्ण मार्ग चिन्हित किए गए हैं। इनमें गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान अधिक आवागमन वाले मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर स्थिति में रखने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से भी कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके अलावा मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की कार्ययोजनाओं की भी समीक्षा की गई।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य