Saharanpur News: कल 13 सितंबर को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि

सहारनपुर में 13 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। शिविर गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज में होगा।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) एवं पारस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में कल 13 सितंबर, रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में लोगों को स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक गुरु नानक बॉयज इंटर कॉलेज, अंबाला रोड, सहारनपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरु सिंह सभा, सहारनपुर के प्रधान सुजसबीर सिंह करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, सहारनपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

शिविर के संरक्षक महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह एवं अमर गुप्ता हैं। संयोजक बलजीत सिंह चावला तथा सह-संयोजक विजय वशिष्ठ, नीरज मिड्ढा, रवि टंडन, सक्षम बत्रा, संजय गुप्ता, तजेंद्र तनेजा, सुनील सूरी, सुमित पोपली, सन्नी नागपाल और हेमंत जोशी सहित अन्य पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हैं।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे कल आयोजित होने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य