घोड़ा-बग्गी से तेल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का टीन बरामद 

 

गय्यूर मलिक

बेहट  , बेहट कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को चोरी किया हुआ टीन/कनस्तर तेल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर न्यायालय की शरण में पेश कर दिया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दिखित ने बताया कि मौका पुत्र अलादीन निवासी ग्राम अबाबकपुर नोगावा की लिखित तहरीर पर सलमान पुत्र इमरान व इमरान पुत्र सईद निवासीगण मौ0 कस्साबान कस्बा व थाना बेहट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था बताया है कि वादी की घोडा बुग्गी से एक टीन तेल करीब 15 लीटर चोरी कर लिया गया था।

कोतवाली के पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक ओमकार सिंह,कांस्टेबल कमल सिंह विकास कुमार ने मुखबिर की सूचना पर चोरी के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त सलमान पुत्र इमरान निवासी मौ0 कस्साबान कस्बा व कोतवाली बेहट जनपद सहारनपुर को कस्बे के मण्डी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये चोर के कब्जे से चोरी किया गया 01 टीन/कनस्तर तेल (सूर्या ब्रान्ड) बरामद हुआ। गिरफ्तार किये हुए अभियुक्त के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य