Saharanpur News: 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप पकड़ी, दो गिरफ्तार; 1.20 लाख के सिक्के बरामद

सहारनपुर में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने 20 रुपये के करीब 1.20 लाख के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। नेटवर्क की जांच जारी है।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पीएनबी की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले की जांच के बीच सहारनपुर पुलिस ने 20 रुपये के नकली सिक्कों की बड़ी खेप पकड़ी है। शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने करीब 1.20 लाख रुपये कीमत के नकली सिक्कों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप और विपिन के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से 20 रुपये के नकली सिक्कों की खेप बरामद की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली सिक्के कहां तैयार किए जा रहे थे और इन्हें सहारनपुर तक कौन पहुंचा रहा था।

पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उसे बाजार में चार हजार रुपये के नकली सिक्के चलाने के बदले 400 रुपये कमीशन मिलता था। इस जानकारी के बाद पुलिस को नकली सिक्कों को बाजार में खपाने वाले नेटवर्क की आशंका है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने नकली सिक्के बाजार में पहुंचाए जा चुके हैं और किन लोगों को इनकी सप्लाई की जाती थी। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर नकली सिक्कों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी सामने आ सकती है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य