गय्यूर मलिक
बेहट । तहसील क्षेत्र के ग्राम कम्बोह मजरा मे स्थित बी.एस.जू. हाईस्कूल में कम्बोज सेवा समिति कीप बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
रविवार को काम्बोज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सचिन काम्बोज ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को मृत्युभोज पूर्णतः बंद करना चाहिए शोक सभा में परिजनों को सांत्वना देने के लिए एकत्र हुआ जाता है न कि किसी भोज्यपदार्थ पदार्थ को ग्रहण करने के लिए। कहा कि समाज में शादी विवाह में दहेज के बढ़ते प्रचलन को देखते हुए संगठन इसका पूर्णतः विरोध करता है क्योंकि गरीब व्यक्ति को अपनी बेटी की शादी करने के लिए भारी भोज में दबाना पड़ता है और गरीब आदमी भारी कर्ज में डूब कर लंबे समय के लिए अपने आप को बांध लेता है।
उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि बिना दहेज के शादी करने वाले वर-वधू को मंच पर सम्मानित करने का कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम को संगठन के महामंत्री नरेन्द्र काम्बोज,समाज सेवी जोनी काम्बोज, एडवोकेट श्याम सिंह काम्बोज आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही समाज में तरक्की सम्भव है हमें अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए संगठन हर सम्भव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकतर लोग कृषि कार्य में संलग्न हो अपना जीवन यापन करते आ रहे है कहां कि समाज को जागरूक हो कर राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका बनानी चाहिए। इस अवसर पर हाईस्कूल, इंटर व स्नातक सहित अन्य कक्षाओं के मेधावी तनु काम्बोज, सृष्टि काम्बोज,हार्दिक, हर्षित,अवनी,अंजलि आदि सहित अनेक बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सौरभ काम्बोज,पत्रकार नरेन्द्र काम्बोज,कुलबीर सिंह, लोकेश कुमार,मनीष काम्बोज,सर्वेश कुमार, कार्तिक काम्बोज आदि मौजूद रहे








