भाजपा जिला मुख्यालय पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप का स्वागत

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। छुटमलपुर से शुरू हुआ रोड शो विभिन्न स्थानों से होता हुआ भाजपा जिला मुख्यालय पहुंचा। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बिजेंद्र कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता हैं और उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने कहा कि कश्यप के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने से सहारनपुर संगठन को मजबूती मिलेगी। महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई ने उनके अनुभव को संगठन के लिए उपयोगी बताया। इस दौरान विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व सांसद प्रदीप चैधरी, पिछड़ा आयोग सदस्य मेला राम पवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं महानगर मंत्री आरती शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही सहित मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर बिजेंद्र कश्यप का अभिनंदन किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य