Saharanpur News: अब आंखों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर से बाहर, मल्हीपुर रोड पर शुरू हुआ अरोड़ा आई सेंटर

सहारनपुर के मल्हीपुर रोड पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अरोड़ा आई सेंटर शुरू हुआ। डॉ. अभिनव अरोड़ा और डॉ. शालिका अरोड़ा ने सेंटर की स्थापना की।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। मल्हीपुर रोड पर अरोड़ा आई सेंटर का शुभारंभ सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। सेंटर की स्थापना डॉ. अभिनव अरोड़ा एवं डॉ. शालिका अरोड़ा द्वारा की गई है। उद्घाटन नगर निगम के महापौर डॉ. अजय सिंह, आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा, सहारनपुर के एमएलसी शाहनवाज खान, पंडित मुकेश शर्मा, प्रमुख समाजसेवी कर्नल संजय मिड्ढा तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय ढींगरा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

महापौर डॉ. अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर सेंटर के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहारनपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार शहर के लिए अच्छी बात है। अरोड़ा आई सेंटर में आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक मशीनों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आंखों से संबंधित उपचार के लिए लोगों को दूसरे बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने डॉ. अभिनव अरोड़ा और उनके पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट रवि अरोड़ा को सेंटर की स्थापना के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं शहरवासियों के लिए उपयोगी साबित होंगी।

आईएमए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि सहारनपुर में चिकित्सा सुविधाएं लगातार बेहतर हो रही हैं। आंखों के उपचार के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से युक्त सेंटर की शुरुआत शहर के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने डॉ. अभिनव अरोड़ा और डॉ. शालिका अरोड़ा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सेंटर के माध्यम से लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

सहारनपुर के एमएलसी शाहनवाज खान ने भी अरोड़ा आई सेंटर के शुभारंभ पर डॉ. अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सहारनपुर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें आंखों के उपचार के लिए दूसरे शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

अरोड़ा आई सेंटर को मल्टी स्पेशियलिटी आई सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। सेंटर में आधुनिक तकनीक की मशीनें एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सेंटर संचालकों का उद्देश्य सहारनपुर और आसपास के लोगों को आंखों के उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर अथवा जटिल नेत्र संबंधी उपचार के लिए मरीजों को दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

उद्घाटन समारोह में डॉ. एसके अरोड़ा पूर्व निदेशक स्वस्थ्य सेवाएं, यूपी , विनय कपूर, वासु अरोड़ा , इशिता अरोड़ा , गौतम कपूर , व्यापारी नेता शीतल टंडन डॉ. रवि जैन, एमपी सिंह चावला, डॉ. शरद अग्रवाल, पवन अरोड़ा, महापौर की धर्मपत्नी रीता सिंह, रजनी अरोड़ा, एकता मिड्ढा, मीनू अरोड़ा, डॉ. आनंद वर्धन, भाजपा नेता हेमंत अरोड़ा, हरविंदर सिंह बिट्टू, लक्की चानना, सीआईएस चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, संजीव मेहता, राजीव आर्य, नीरज भारती, चार्टर्ड अकाउंटेंट सचिन जैन समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य