इंजीनियरों के योगदान से विकसित भारत का सपना होगा साकार

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में इंजीनियर दिवस पर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नागल (सहारनपुर)। कोटा स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में सर एम. विश्वेश्वरैया के जन्मदिवस के अवसर पर इंजीनियर दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए भाषण, प्रेजेंटेशन, पोस्टर और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता के पॉलिटेक्निक वर्ग में अनमोल ने प्रथम, मोहित ने द्वितीय और वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीटेक वर्ग में एकता ने प्रथम, चेतन ने द्वितीय तथा प्रतिष्ठा और अभिनव मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में नंदनी त्यागी प्रथम और अल्तमश द्वितीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, शीबा ने द्वितीय और समरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उमरा, हरिओम, आनंद, मुकुल, फरहीन और परी सिंघल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

संस्था की ग्रुप निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता ने इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे दैनिक जीवन का प्रत्येक क्षेत्र किसी न किसी रूप में इंजीनियरिंग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी शाखाओं के इंजीनियरों को कविता के माध्यम से देश के विकास में उनके योगदान के लिए प्रेरित किया। डॉ. कमल किशन सिंह ने भी इंजीनियर दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए इंजीनियरों के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका अश्विनी कुमार, अंकित और कल्पना शर्मा ने निभाई। मंच संचालन ज्योति भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम का आयोजन दीपक बर्मन एवं हेमंत कुमार कटारिया ने कराया।

इस अवसर पर रजनीश, श्रीकांत, मिंटू सैनी, मनीष, अजय, ऋतिक, अरविंद, रोहित सिंह, प्रवीण सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य