सहारनपुर स्टोन क्रेशर एसोसिएशन की बैठक मे लिया गया निर्णय, समस्याओं के समाधान होने तक रहेगा कार्यबंदी 

एसोएशियन के अध्यक्ष ने कहा खनन विभाग कि खनन विभाग की कथित उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में 15 दिसंबर की मध्य रात्रि से वहां लोडिंग नहीं करेंगे। 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होगा धरना प्रदर्शन 

 

गय्यूर मलिक

बेहट  । सहारनपुर स्टोन क्रेशर्स एसोसिएशन की बैठक देर शाम बेहट के एक रिसोर्ट पर आयोजित की गई जिसमें एसोसिएशन के समस्त सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खनन विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न के विरुद्ध कार्य बंदी की जाएगी और जिले पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। सोमवार को सहारनपुर स्टोन क्रेशर्स एसोसिएशन की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि खनन विभाग कथित तौर पर स्टोन क्रेशर स्वामियों का उत्पीड़न कर रहा है जिस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि जिन स्टोन क्लेशों पर जुर्माने हो गए थे उन स्टोन क्रेशरो पर दोबारा जुर्माने किये जा रहे हैं। कहा कि खनन विभाग न्यायालय के आदेश का भी पालन नहीं करता उन्होंने कहा कि पिछले तीन माह में क्रेशरो की पैमाइश के दौरान न्यायालय की दिशा निर्देश का पालन नहीं किया गया उन्होंने कहा कि क्रेशर मालिकों ने अपना पक्ष विभाग के सामने रखते हुए मांग की थी कि इसकी जांच दोबारा की जाए लेकिन क्रेशर स्वामियों के अनुरोध को खनन विभाग ने अनसुना कर दिया आप पत्तियों को निस्तारण किए बिना ही उत्पीड़न करते हुए कई स्टोन क्रेशरो के ओटीपी बंद कर संचालन रोक दिया गया। प्रदीप राणा ने बताया कि भंडारण नियमावली 2018 को लेकर भी कारोबारी ने मोर्चा खोल दिया है क्योंकि 5 वर्ष क्या भंडारण अवधि पूरी कर चुके स्टोन क्रेशर के नवीकरण में अर्जुन और भंडारण स्थल पर मौजूद अवशेष मात्रा को जप्त कर नीलामी करने की बात विभाग द्वारा की जा रही है जिसका सभी व्यापारी कल विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा पैमाइश में सामग्री जमीन में दबे आईबीएम और ऐसी मात्रा को दोबारा शामिल करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जिस पर पहले कार्रवाई और जुर्माना हो चुका है इन स्टोन केशर पर एक ही माल पर दोबारा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की मध्य रात्रि से पूर्ण रूप से कार्य बंदी की जाएगी,उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा उत्पीड़न को लेकर 18 सितंबर को जिला मुख्यालय पर,अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।बैठक में मुख्य रूप से वीरेंद्र पाल,आदेश सिंह, मोहम्मद शफीक खान, मृत्युंजय,शिवराज सिंह, रणवीर सिंह,करण सिंह, लक्ष्मी नारायण,वासुदेव, सुनील,राकेश,करण, जयवीर सिंह,अंकित, अभिमन्यु चौधरी, सुनील,अंकित,प्रवेश कुमार,एजाज शेख, मनोज पवार,आदेश सिंह,रूपम गुर्जर,वरुण गुप्ता अमित, कुमार भविष्य चौधरी,लवेश गुप्ता,रविंद्र प्रधान, सुशील कुमार,विनोद कुमार,चौधरी दीपक आदि मौजूद रहे

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य