Saharanpur News: साढ़ौली कदीम में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिलाध्यक्ष का किया जोरदार स्वागत

साढ़ौली कदीम में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा और जिला कार्यकारिणी का स्वागत किया। संगठन की मजबूती और रोजगार सेवकों की समस्याओं पर चर्चा हुई।

गय्यूर मलिक 

बेहट/साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ ब्लॉक साढ़ौली कदीम की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर जिलाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती, एकजुटता और रोजगार सेवकों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह राणा ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता उसके सदस्यों की एकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। रोजगार सेवकों को अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर संगठित रहना चाहिए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक संघ की मजबूती के लिए सभी रोजगार सेवकों का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। संगठन अपने सदस्यों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ काम करने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेश और निगम चौधरी ने कहा कि ब्लॉक साढ़ौली कदीम की कार्यकारिणी संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सभी रोजगार सेवकों को साथ लेकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। रोजगार सेवकों के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा।

इस अवसर पर मुजफ्फराबाद ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र राणा, पारस पंवार, संजय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष संगीता, राव तैमूर, संजीव राणा, मांगेराम, मोनी कुमार, श्रवण, फैनी चौहान, रईस आलम, प्रवेश कांबोज, वहाब अली, कृष्णपाल, कुशलपाल सैनी, निगम चौधरी, बृजेश गर्ग, सेठपाल, कुलबीर, आशुतोष, मेनपाल, सज्जाद, भजन, मुकेश, अंकुर, यशपाल, लक्ष्मण, सुशील राणा और सुन्दरलाल आदि मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य