Saharanpur News: नवागत CDO डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने संभाला कार्यभार, जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहेगा जोर:

नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने विकास भवन पहुंचकर कार्यभार संभाला। जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नवागत मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को विकास भवन पहुंचकर सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का अवलोकन किया और अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचयात्मक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में गतिशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विशेष जोर दिया।

डॉ. सुनील कुमार वर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह अपर आयुक्त राज्य कर, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नवागत सीडीओ ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। मनरेगा, ग्रामीण आवास, पेयजल और स्वच्छता जैसी प्रमुख विकास योजनाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विकास भवन में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाएगी। जनसुनवाई और जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों का निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा।

डॉ. वर्मा ने जिले में संचालित विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर टीमवर्क और विभागों के बीच प्रभावी समन्वय से विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

नवागत सीडीओ ने कहा कि सहारनपुर जनपद में विकास की अपार संभावनाएं हैं। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने और प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। सकारात्मक सुझावों और जनसहयोग के साथ जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य