शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। प्रदेश के आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त नीरज वर्मा के निर्देशानुसार जनपद में आज दूसरे दिन भी चैकिंग अभियान जारी रहा। इस दौरान अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं परिवहन करने वाले माफियाओं में हड़कम्प मचा रहा। आबकारी निरीक्षक सैक्टर-1 राजेश मिश्र, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 राजकमल सिंह एवं आबकारी निरीक्षकों प्रवर्तन दीपा केसरी व बलराम सिंह की टीमों ने महानगर सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सीमाओं पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान देशी-विदेशी एवं बीयर की दुकानों तथा ढाबों/रेस्टोरेंट की भी चैकिंग की गई। चैंिकग के दौरान महानगर के अम्बाला रोड, घंटाघर पर रेहड़ी दुकानदारों एवं ढाबा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी दुकान अथवा ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसी गई या कोई फर्जी तरीके शराब पीते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। टीमों ने जनपद के दूरवर्ती गांवों एवं ईंट भट्टों आदि संदिग्ध स्थानों पर भी दबिश देकर चैकिंग की गई कि कहीं अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण तो नहीं किया जा रहा है। उधर हथिनी कुंड बैराज पर आबकारी निरीक्षक विकास यादव ने मिर्जापुर पुलिस की सहायता से विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया तथा वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए छोड़ा गया। इसी तरह सरसावा चेक पोस्ट पर भी सहायक आबकारी आयुक्त विशाल वर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। उप आबकारी आयुक्त सुधीर कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार अवैध शराब का कारोबार फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा तथा जो भी ऐसा करते पाया गया उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। चैंिकंग टीम में प्रधान आबकारी सिपाही रविकांत राय, प्रधान आबकारी सिपाही बलवीर, प्रधान सिपाही फहीम, आबकारी सिपाही हरपाल, आबकारी सिपाही सोनू सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही सुदीप शामिल रहे।







