गणपति पूजा से ही होता है जीव का कल्याण: स्वामी कालेंद्रानंद

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति पूजा से जीव का कल्याण होता है। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित गणेश महोत्सव पूजा में गणपति जी को विधिवत मंत्र उच्चारण कर आचार्य ऋषभ शर्मा ने पूजा कराई एवं लड्डू भोग लगाकर आरती उतारी गई। गणपति पूजा महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि गणपति पूजा से जीव के जीवन में आने वाले सभी विघ्नों का समाधान होता है और जीवन का कल्याण होता है। गणपति महाराज सर्वव्यापक देव हैं जो सभी का कल्याण करते हैं, गणपति पूजा करने से बुद्धि एवं ज्ञान का विकास होता है तथा समृद्धि की प्राप्ति होती है। महाराज श्री ने कहा कि गणपति का उचिष्ठ गणपति रूप बड़े-बड़े कष्ट एवं विघ्नों के साथ-साथ सभी प्रकार की तंत्र बढ़ाओ का भी नाश करता है। गणपति का यह रूप भेद रहित है, जहां पर सात्विक और तामस का भेद मिट जाता है अर्थात ब्रह्म रूप में गणपति किसी भी आधार को लेकर प्रकट होते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। इसलिए यह कहा जाता है कि गणपति में ही सभी देवता समाहित हैं। गणपति की पूजा करने से सभी देवों की पूजा हो जाती है। गणपति पूजा से जीव जगत एवं ब्रह्मांड का कल्याण होता है। इस अवसर पर रमेश शर्मा, अश्विनी काम्बोज, सागर गुप्ता, अनिल कश्यप, मनीष पाल, सुचेता, बबीता, शारदा, राखी, कविता, पूनम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य