शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी ने बुधवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित टीबी सेनेटोरियम पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि जरूरतमंद और बीमार लोगों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मरीजों से उपचार के दौरान चिकित्सकों की सलाह का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाएं लेने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने टीबी सेनेटोरियम की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। मंत्री ने मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेर सिंह कक्कड़, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, टीबी सेनेटोरियम अधीक्षक डॉ. अखिल टंडन, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल जैन, उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आशीष, चिकित्सक डॉ. रजनीश, वरिष्ठ क्षय रोग लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, टीबी सेनेटोरियम कार्यालय अधीक्षक पंकज जैन, लैब टेक्नीशियन विनीत, पुनीत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।








