कुर्क संपत्ति पर टूटे बोर्डों की जगह प्रशासन ने लगाए नए बोर्ड

कोर्ट रोड स्थित आर जी पैलेस पर प्रशासन की कार्रवाई, एसडीएम सदर और सीओ सदर समेत भारी पुलिस बल रहा तैनात

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कोर्ट रोड स्थित एसबीआई बैंक के निकट बआर जो पैलेस एक बार फिर प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चर्चा में आ गया। हाजी इकबाल उर्फ बाला से संबंधित बताई जा रही इस संपत्ति को प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 में कुर्क किया गया था। कुर्की की कार्रवाई के बाद संपत्ति पर प्रशासन की ओर से बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन समय के साथ यह बोर्ड टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। गुरुवार को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पुराने क्षतिग्रस्त बोर्डों को हटाकर नए बोर्ड लगाने की कार्रवाई की।

बोर्ड लगाए जाने के दौरान मौके पर प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम सदर, सीओ सदर विकास चौहान , सी ओ ट्रैफिक जितेंद्र कुमार सिंह तथा थाना सदर बाजार प्रभारी नेम चंद की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आर जी पैलेस की संपत्ति पर नए बोर्ड लगाए गए।

बताया गया कि आर जी पैलेस की संपत्ति को वर्ष 2023 में प्रशासन द्वारा कुर्क किया गया था। कुर्की की कार्रवाई के बाद यहां संपत्ति के संबंध में प्रशासन की ओर से बोर्ड लगाए गए थे। पिछले कुछ समय में यह बोर्ड किसी कारण से टूट गए अथवा उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद संपत्ति पर कुर्की की स्थिति को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के लिए प्रशासन ने दोबारा नए बोर्ड लगाने का निर्णय लिया।

एसडीएम सदर ने बताया कि वर्ष 2023 में उक्त संपत्ति को कुर्क किया गया था और उस समय संपत्ति पर बोर्ड लगाए गए थे। समय बीतने के दौरान लगाए गए बोर्ड टूट गए, उखड़ गए अथवा क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी वजह से गुरुवार को प्रशासन की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नए बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान कोर्ट रोड पर लोगों की भीड़ भी नजर आई। पुलिस बल की मौजूदगी के चलते मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। अधिकारियों ने कार्रवाई के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि हाजी इकबाल उर्फ बाला से संबंधित संपत्तियों को लेकर सहारनपुर में प्रशासन की ओर से पूर्व में भी कई कार्रवाई की जा चुकी हैं। ब्रिज पैलेस की संपत्ति पर नए बोर्ड लगाए जाने की कार्रवाई को प्रशासन द्वारा वर्ष 2023 में की गई कुर्की की स्थिति को दोबारा स्पष्ट करने की प्रक्रिया के रूप में बताया गया है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य